पसगवां पुलिस ने शुक्रवार को रामपुर नहर पटरी के पास से 2 किलो अवैध नशीले पदार्थ के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान ग्राम मोहम्मदपुर ताजपुर निवासी मसील पुत्र स्व. अहमद हसन के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।