मोहम्मदी: नगर पालिका मोहम्मदी में कार्यरत अधिशासी अधिकारी का मोदी सरकार की तारीफ करते सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
आचार संहिता के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो नगर पालिका मोहम्मदी का है। वीडियो में नगर पालिका मोहम्मदी अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता मोदी सरकार की तारीफ करती नजर आ रही हैं। जिसका वहां बैठे किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर आज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।