मोहम्मदी: मोहम्मदी पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मोहम्मदी पुलिस ने आज अभियुक्त राम जी पांडे पुत्र सुरेश चंद्र पांडे को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अभियुक्त देवी स्थान कस्वा,मोहम्मदी का निवासी है.अभियुक्त के पास से एक किलो 100 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ.जिसके संबंध में थाना मोहम्मदी में कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.