मोहम्मदी: थाना उचौलिया पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त राजकुमार को किया गिरफ्तार
थाना उचौलिया पुलिस ने आज अभियुक्त राजकुमार उर्फ लंबू पुत्र भीखम को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अभियुक्त फतियापुर मजरा नयागांव जाट थाना उचौलिया का निवासी है.अभियुक्त के पास से एक देसी तमंचा व जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुई है.वही बरामदगी के आधार पर थाना उचौलिया में कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है.