मोहम्मदी: मोहम्मदी क्षेत्र में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर लगभग 60 किलोग्राम गुड़ लहन नष्ट कर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की.
आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।जिसके चलते अवैध शराब कारोबारी में हड़कंप मचा हुआ है।जहां गुरुवार को आबकारी निरीक्षक हृदय नारायण पांडे ने अपनी टीम के साथ ग्राम जलालपुर व बद्दापुर मे संदिग्ध स्थानों पर दबिश कर,लगभग 60 किलोग्राम गुड़ लहन नष्ट कर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।