डुमरा: डीएम रिची पाण्डेय के निर्देश पर फर्जी क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई, दो क्लीनिक व एक जांच घर सील
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के सख्त निर्देश पर शहर में संचालित फर्जी क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर दो अवैध क्लीनिक और एक जांच घर को सील कर दिया।