अलीराजपुर: अलीराजपुर में भील-मालवा जनजातीय अनुष्ठानों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद
अलीराजपुर में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में भील-मालवा जनजातीय अनुष्ठानों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित हुआ। परिसंवाद में लोक परंपराओं, अनुष्ठानों और सांस्कृतिक स्मृतियों की विस्तृत चर्चा हुई। दिवासा और गाज माता अनुष्ठान की प्रस्तुति के अलावा जनजातीय प्रदर्शनी भी लगी, जिससे जनजातीय जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत परिचय मिला।