आज विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत भारती सीनियर सेकेन्डरी स्कूल में बहुत सी गतिविधियां हुईं ।
इसमें वन विभाग तक नेचर वाक , जहाँ छात्रों को पर्यावरण तथा बहुत से पेड़ पौधों और वनस्पति विज्ञान के बारे में जानकारी दी गई ।
फिजिक्स के प्रवक्ता विजय ठाकुर ने छात्रों को स्कूल में साढ़े सात लाख की लागत से स्थापित किए गए सोलर सिस्टम तथा लिथियम आयन बैटरी तथा इनवर्टर की करी प्राणली की जानकारी भी छात्रों को दी ।
छात्रों को स्कूल के कम्पोस्ट पिट में कम्पोस्ट बनाने तथा निकालने की विधि बताई गई । छात्रों ने पौधा रोपण भी किया और पौधों में कम्पोस्ट भी डाली ।
स्कूल में छात्रों व अध्यापकों के लिए पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉक्यूमेंटरी दिखने की भी व्यवस्था की गई थी ।
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानाचारी डॉ निरंजन देव शर्मा ने छात्रों से संवाद भी किया तथा उनसे चर्चा की कि किस तरह से छात्र दिन -प्रतिदिन की गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सके हैं ।
Kullu, Kullu | Jun 5, 2026