शिल्पकला प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, शिवांगी द्वितीय तथा धिवांशु व सान्निध्य तृतीय स्थान पर रहे
ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैम्पस में गतिविधियों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार साझा किए। यह जानकारी पाठशाला के प्रधानाचार्य गणेश भारद्वाज ने दी। इस अवसर पर रैली के माध्यम से जनसम्पर्क अभियान का भी आरम्भ किया जिसमें लोगों को जल, जमीन और जंगल को बचाने का आग्रह किया गया। छात्रों ने रैली निकाल कर लोगों में जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में जानकारी दी। यह जानकारी भिन्न - भिन्न तरह की चित्रकलाओं तथा स्लोगन के माध्यम से दी गयी। जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम का नेतृत्व पाठशाला के प्रशासक कैलाश गौतम ने किया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर पाठशाला में दिन भर कार्यक्रम चलते रहे।
प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर 'प्रकृति से प्रेरित जलवायु हमारे भविष्य के लिए' थीम पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
शिल्पकला प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सदन से नौवीं कक्षा की सिमरन प्रथम, आर्यभट्ट सदन से दसवीं की शिवांगी द्वितीय तथा संत कबीर सदन से नौवीं कक्षा के सान्निध्य व भगतसिंह सदन से दसवीं के धिवांशु तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर दसवीं के ध्रुव व रितिका ने अपने विचार रखे।
प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज तथा प्रशासक कैलाश गौतम ने सबको बधाई देते हुए पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर सभी स्टाफ के सदस्य इंद्रा, जगदीश, रजनी, अनु, सुनीता, हिमानी, सोमिला, रीनू शर्मा, चम्पा, सरिता, अंजली, गीतांजलि, तनुजा, ज्योति, नरेश, आदित्य पूर्ण सिंह, संदीप, रमेश, तिलक राज, गोविंद, ममता, रीनू कुमारी, रजीना, रीनू तथा हीरामणि आदि मौजूद रहे।
Kullu, Kullu | Jun 5, 2026