चरपोखरी: चरपोखरी थाना अंतर्गत गोली मारने की घटना में संलिप्त एक अपराधकर्मी को 48 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार
चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोली मारने की घटना में संलिप्त एक अपराध कमी को 48 घंटे के अंदर पुलिस के द्वारा गुप्त एवं तकनीकी आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी चरपोखरी थाना अध्यक्ष के द्वारा दिया गया है जहां बताया गया कि विगत दिन पहले दो अपराधकर्मी के द्वारा एक युवक को गोली मार दी गई थी जो अभी भी इलाजरत है।