पोड़ैयाहाट: सकरी में नेशनल हाईवे 133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
नेशनल हाईवे 133 पर सोमवार को सकरी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार मां बेटा को पीछे से धक्का मार कर फरार हो गया।धक्के से दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पुलिस ने सीएचसी पोड़ैयाहाट भेजा । वहां से बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया है।घायल दोनों व्यक्ति अमुवार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।