सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जमीन का कराया बैनामा, भरोहिया गांव निवासी आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड के जरिए दूसरे व्यक्ति की जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान घघसरा क्षेत्र के भरोहिया गांव निवासी चिंता मणि मिश्रा पुत्र भागीरथी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया था।