गाजीपुर में जीवित्पुत्रिका पर्व पर शनिवार सुबह ददरीघाट पर गंगा स्नान के दौरान एक लड़का गहरे पानी डूब गया। रौजा क्षेत्र के मिश्रवलिया बरहनिया निवासी रामसेवक बिंद का बेटा रोहन बिंद गंगा में डूब गया। सूचना के बाद एनडीआरएफ और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर, वाराणसी की टीम ने गंगा में बच्चे की तलाश शुरू की। देर शाम तक रोहन का कोई पता नहीं चल सका था रामसेवक बिंद शनिवार सुबह अपनी पत्नी धानमनी देवी और दोनों बेटों रोहन व सोहन के साथ जीवित्पुत्रिका पर्व पर स्नान करने ददरीघाट पहुंचे थे।
बड़ा बेटा किसी तरह निकला, रोहन गहरे पानी में बह गया
पानी में जाने के दौरान बड़ा बेटा सोहन किसी तरह बाहर निकल आया। रोहन गहरे पानी में डूब गया और पानी के बहाव में बह गया। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। रोहन के डूबने की जानकारी होते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। #GhazipurNews