Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
usr21265868
Sevrai, Ghazipur
| Oct 3, 2026
MORE NEWS
Sevrai, Ghazipur | Oct 3, 2026
Sevrai, Ghazipur | Oct 3, 2026
गाजीपुर में जीवित्पुत्रिका पर्व पर शनिवार सुबह ददरीघाट पर गंगा स्नान के दौरान एक लड़का गहरे पानी डूब गया। रौजा क्षेत्र के मिश्रवलिया बरहनिया निवासी रामसेवक बिंद का बेटा रोहन बिंद गंगा में डूब गया। सूचना के बाद एनडीआरएफ और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर, वाराणसी की टीम ने गंगा में बच्चे की तलाश शुरू की। देर शाम तक रोहन का कोई पता नहीं चल सका था रामसेवक बिंद शनिवार सुबह अपनी पत्नी धानमनी देवी और दोनों बेटों रोहन व सोहन के साथ जीवित्पुत्रिका पर्व पर स्नान करने ददरीघाट पहुंचे थे। बड़ा बेटा किसी तरह निकला, रोहन गहरे पानी में बह गया पानी में जाने के दौरान बड़ा बेटा सोहन किसी तरह बाहर निकल आया। रोहन गहरे पानी में डूब गया और पानी के बहाव में बह गया। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। रोहन के डूबने की जानकारी होते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur | Oct 3, 2026
पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। कार में लदी 252 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद। सैदपुर थाना क्षेत्र के #GhazipurNews #LatestNews #BreakingNews
Sevrai, Ghazipur | Oct 2, 2026
#फ्लाईओवर से उछलकर सर्विस रोड पर गिरे युवक की मौतः गाजीपुर में सुबह टहलने निकले एलएलबी छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, होनी थी शादी बिरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय ललित कुमार की मौत हो गई। हादसा वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर बिरनो थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि ललित फ्लाईओवर से उछलकर सर्विस रोड पर जा गिरे। गन्नापुर निवासी ललित कुमार सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान गाजीपुर से मऊ की ओर जा रहे : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल ललित को बिरनो सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ललित दो भाइयों में छोटे थे। पिता श्रीनाथ राम ने बताया कि परिवार ललित की शादी की तैयारी कर रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश : बिरनो थाना प्रभारी पन्ने लाल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। #GhazipurNews #LatestNews #BreakingNews #reelsvideo
Sevrai, Ghazipur | Oct 2, 2026
#सैदपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, 01/02 अक्टूबर 2026 की रात प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव, उपनिरीक्षक शिवमणि सेन तथा पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम परमानन्दपुर स्थित काली माता मंदिर के पास कुछ लोग शराब की दुकान से शराब लाकर कार में लाद रहे हैं और उसे बिहार ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर शराब लाद रहे दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि रमन सिंह पुत्र संतोष सिंह, निवासी पहाड़पुर, थाना गड़वार, जनपद बलिया, उम्र करीब 19 वर्ष को पुलिस ने कार में शराब लादते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सफेद रंग की कार से 204 बोतल 750 एमएल तथा 264 बोतल 375 एमएल, कुल 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा एक ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 335/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में थाना सैदपुर पुलिस के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव, उपनिरीक्षक शिवमणि सेन तथा स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी और उनकी टीम शामिल रही। #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur | Oct 2, 2026
1/10/26 पुलिस ने अवैध असलहों की बड़ी खेप पकड़ी। 19 पिस्टल,19 तमंचे,भारी संख्या में कारतूस बरामद। #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur | Oct 2, 2026
#भदौरा रेलवे स्टेशन के पास 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार गहमर/गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भदौरा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गणेश कुमार अकेला पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण प्रसाद, उम्र करीब 39 वर्ष, निवासी पटेल नगर सोनारू, थाना फतुहा, जनपद पटना, बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब 8 पीएम बरामद होने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को उसके अपराध से अवगत कराते हुए 30 सितंबर को शाम 5:49 बजे गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना गहमर में मु0अ0सं0 213/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। #ghaziprnews
Sevrai, Ghazipur | Oct 1, 2026