रामगंजमण्डी: चेचट के हिंगलाज माताजी मंदिर में गांजा पीते युवक ने मंदिर के सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश की
रामगंजमंडी के चेचट स्थित हिंगलाज माताजी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को मंदिर में बैठकर नशा करने वाले एक युवक ने लाठी मारकर तोड़ने की कोशिश की। वारदात का शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे युवक कैमरे को लाठी से तोड़ने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दी है।