Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
image
image
image

किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक आयोजित किसानों को मुआवजा दिलाने, बकाया बीमा क्लेम आंदोलन जारी रखने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय भिवानी, 02 जून : अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक गांव ओबरा में सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सभा के जिला सचिव मास्टर जगरोशन ने किया। बैठक में वर्तमान में सिवानी से सोनीपत जाने वाली 400 केवी टावर लाईन का न्यायोचित मुआवजे बिधवान से ईशरवाल जाने वाली 33 केवी लाईन के मुआवजे, 2023 के खरीफ फसल के 350 करोड़ रुपए बकाया बीमा क्लेम प्राप्ति हेतु चलाए जा रहे लोहारू आंदोलन की समीक्षा पर चर्चा हुइ। भिवानी, बवानीखेड़ा व तोशाम तहसील के तीन दर्जन गांव में हुए जलभराव/बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलवाने तथा भविष्य में आगामी अत्याधिक बारिश से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों पर चर्चा की गई। इसके अलावा हालही में बढ़ाए गए बेतहाशा पैट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ाने से महंगाई बढऩे पर चिंता प्रकट की गई। किसानों की आगामी खरीफ फसल के लिए उर्वरकों का संकट बनेगा, इसके लिए प्रशासन और सरकार के द्वारा उठाने वाले कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई। हाल ही में तेज अंधड़ व गर्मी से गिरे पोलों व जले ट्रांसफार्मरों से आए बिजली संकट व विभिन्न गांवों व कस्बों व शहरों में पीने के पानी संकट पर भी विचार विमर्श हुआ। किसान सभा नेताओं ने कहा कि उपरोक्त मुद्दों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई तथा टावरों के न्यायोचित मुआवजे हेतु किसान सभा द्वारा चलाए जा रहे धरने, लोहारू किसान धरने को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 3 जून को बाढ़/ जलभराव पीडि़तों को मुआवजा दिलवाने तथा भविष्य में रोकथाम हेतु सिरसा जिले में ओटू हैड पर होने वाली किसान महापंचायत में भिवानी जिले से दर्जनों किसान भाग लेंगे। बैठक में किसानों के आगामी खरीब फसल के लिए आवश्यक उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु ठोस उपाय करने की प्रशासन व सरकार से अपील की गई है, अन्यथा इसके लिए किसान जबरदस्त आन्दोलन करने पर मजबूर होंगे। बैठक में किसान सभा की सांगठनिक ताकत को मजबूत करने का निर्णय लिया। बैठक में शामिल होने वाले पदाधिकारी व सदस्य जिला उपप्रधान कामरेड ओम प्रकाश, कर्ण सिंह जैनावास, सुबेदार धनपत ओबरा, जिला कोषाध्यक्ष मास्टर उमराव सिंह, निर्मल स्वामी, संतोष देशवाल, रणधीर सिढ़ान, मीर सिंह ओबरा, मन्दरूप यादव, दलबीर चैहड़, सुरेंद्र लोहारू, महाबीर पूनिया, बलबीर सिंह बिठन, सिवानी से रामकिशन भाकर, अन्तर कस्वा , कैरू से शमशेर, रणधीर , छोटू राम पुनिया , बवानी खेड़ा से राजेश कुंगड़ , रामोतार बलियाली , भिवानी से प्रताप सिंह सिंहमार शामिल थे ।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 2, 2026

MORE NEWS

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष ने किया अटल बहुउद्देशीय सभागार व विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

भिवानी, 02 जून, 2026 :   हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़  ने आज बोर्ड परिसर में निर्माणाधीन अटल बहुउद्देशीय सभागार का निरीक्षण किया तथा बोर्ड की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और लंबित फाईलों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्री शंकर लाल धूपड़ ने सबसे पहले बोर्ड परिसर में निर्माणाधीन अटल बहुउद्देशीय सभागार का निरीक्षण किया और इसे तय समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण स्थल पर इधर-उधर पड़ी अव्यवस्थित निर्माण सामग्री पर असंतोष व्यक्त किया तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में विभिन्न शाखाओं में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति और लंबित मामलों का जायजा लिया तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करने बारे भी आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक बार का निरीक्षण नहीं है, आगे भी विभागीय कार्यों की समीक्षा करने के लिए इसी तरह औचक निरीक्षण किए जाएंगे।
बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड कार्यालय में आए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से भी संवाद किया। उन्होंने लोगों से बोर्ड के कार्यों और सुविधाओं के बारे में उनकी राय जानी। लोगों ने बोर्ड अध्यक्ष से अपने अनुभव साझा किए, जिनमें से कई ने बोर्ड की कार्यप्रणाली की सराहना की, वहीं कुछ ने सुधार संबंधी सुझाव भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और जनता से संवाद के दौरान विनम्र एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रदेशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के हित में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष ने किया अटल बहुउद्देशीय सभागार व विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भिवानी, 02 जून, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने आज बोर्ड परिसर में निर्माणाधीन अटल बहुउद्देशीय सभागार का निरीक्षण किया तथा बोर्ड की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और लंबित फाईलों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री शंकर लाल धूपड़ ने सबसे पहले बोर्ड परिसर में निर्माणाधीन अटल बहुउद्देशीय सभागार का निरीक्षण किया और इसे तय समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण स्थल पर इधर-उधर पड़ी अव्यवस्थित निर्माण सामग्री पर असंतोष व्यक्त किया तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में विभिन्न शाखाओं में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति और लंबित मामलों का जायजा लिया तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करने बारे भी आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक बार का निरीक्षण नहीं है, आगे भी विभागीय कार्यों की समीक्षा करने के लिए इसी तरह औचक निरीक्षण किए जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड कार्यालय में आए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से भी संवाद किया। उन्होंने लोगों से बोर्ड के कार्यों और सुविधाओं के बारे में उनकी राय जानी। लोगों ने बोर्ड अध्यक्ष से अपने अनुभव साझा किए, जिनमें से कई ने बोर्ड की कार्यप्रणाली की सराहना की, वहीं कुछ ने सुधार संबंधी सुझाव भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और जनता से संवाद के दौरान विनम्र एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रदेशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के हित में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 2, 2026

माननीय न्यायालय ने रामकुमार हत्या मामले में तीन आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया

माननीय न्यायालय ने रामकुमार हत्या मामले में तीन आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया

Bhiwani, Bhiwani | Jun 2, 2026

भिवानी में डीजी हेल्थ का औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भिवानी में डीजी हेल्थ का औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Bhiwani, Bhiwani | Jun 2, 2026