Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
image
image

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष ने किया अटल बहुउद्देशीय सभागार व विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भिवानी, 02 जून, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने आज बोर्ड परिसर में निर्माणाधीन अटल बहुउद्देशीय सभागार का निरीक्षण किया तथा बोर्ड की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और लंबित फाईलों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री शंकर लाल धूपड़ ने सबसे पहले बोर्ड परिसर में निर्माणाधीन अटल बहुउद्देशीय सभागार का निरीक्षण किया और इसे तय समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण स्थल पर इधर-उधर पड़ी अव्यवस्थित निर्माण सामग्री पर असंतोष व्यक्त किया तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में विभिन्न शाखाओं में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति और लंबित मामलों का जायजा लिया तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करने बारे भी आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक बार का निरीक्षण नहीं है, आगे भी विभागीय कार्यों की समीक्षा करने के लिए इसी तरह औचक निरीक्षण किए जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड कार्यालय में आए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से भी संवाद किया। उन्होंने लोगों से बोर्ड के कार्यों और सुविधाओं के बारे में उनकी राय जानी। लोगों ने बोर्ड अध्यक्ष से अपने अनुभव साझा किए, जिनमें से कई ने बोर्ड की कार्यप्रणाली की सराहना की, वहीं कुछ ने सुधार संबंधी सुझाव भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और जनता से संवाद के दौरान विनम्र एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रदेशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के हित में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 2, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा विजन 2047 की बैठक 

सहकारिता विभाग तथा
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 
के 5 वर्षीय रोडमैप और एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की कर रहे हैं समीक्षा

विकसित भारत विकसित हरियाणा के संकल्प में हमारे सहकारी समितियों का होगा महत्वपूर्ण- मुख्यमंत्री 

स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण स्तर तक सहकारी समितियां भारतीय अर्थव्यवस्था की अहम कड़ी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा विजन 2047 की बैठक सहकारिता विभाग तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 5 वर्षीय रोडमैप और एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की कर रहे हैं समीक्षा विकसित भारत विकसित हरियाणा के संकल्प में हमारे सहकारी समितियों का होगा महत्वपूर्ण- मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण स्तर तक सहकारी समितियां भारतीय अर्थव्यवस्था की अहम कड़ी- मुख्यमंत्री

Bhiwani, Bhiwani | Jun 2, 2026

ऐसे होते हैं असली जनप्रतिनिधि विधायक नोक्षम चौधरी जैसे....

जयपुर {आंखों देखी हलचल}
राजस्थान के डीग जिले की कामा विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक Nauksham Chaudhary द्वारा करमूका गांव की प्रतिभाशाली छात्रा अंजलि की शिक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी व परवरिश उठाना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है।

ऐसे होते हैं असली जनप्रतिनिधि विधायक नोक्षम चौधरी जैसे.... जयपुर {आंखों देखी हलचल} राजस्थान के डीग जिले की कामा विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक Nauksham Chaudhary द्वारा करमूका गांव की प्रतिभाशाली छात्रा अंजलि की शिक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी व परवरिश उठाना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 2, 2026