Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
image
image
image
image

#बालाघाट बाल केबिनेट के शपथ ग्रहण के साथ सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का शुभारंभ लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले के सांदीपनि शासकीय विद्यालय, बालाघाट में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयनित बाल केबिनेट के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवागत जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन तथा विशिष्ट अतिथि एडीपीसी श्री मोहित डहेरिया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संगीत शिक्षकों के निर्देशन में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों, विस्तार एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। इस अवसर पर बाल केबिनेट के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित गीतों एवं प्रेरणादायी श्लोकों की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन ने कबीरदास के प्रसिद्ध दोहे "गुरु गोविंद दोऊ खड़े..." का अर्थ समझाते हुए गुरु के प्रति सम्मान, अनुशासन और नैतिक दायित्वों का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। एडीपीसी श्री मोहित डहेरिया ने 15 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बाल केबिनेट प्रभारी श्री लोकेश मेश्राम, श्रीमती सुनीता बंसोड़ तथा मंच संचालक श्री मुकेश कुमार बिसेन की विशेष भूमिका रही। अंत में प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

87 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट
आत्मा परियोजना के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया गया प्रेरित, गांवों में हुए पंजीयन

बालाघाट जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आत्मा (ATMA) परियोजना के अंतर्गत किसानों का पंजीयन एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वारासिवनी विकासखंड के ग्राम जबरटोला एवं सोनझरा तथा खैरलांजी विकासखंड के ग्राम पांढरवानी में किसानों को प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी देकर इसके लिए पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आत्मा परियोजना एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की अवधारणा, उसके लाभ तथा रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के उपायों की जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उत्पादन लागत में कमी आती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित कृषि उत्पाद प्राप्त होते हैं।

वारासिवनी विकासखंड के ग्राम जबरटोला एवं सोनझरा में किसानों का प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन भी किया गया। वहीं खैरलांजी विकासखंड के ग्राम पांढरवानी में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की सलाह दी गई।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार जागरूकता एवं पंजीयन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती अपनाकर लागत कम करें, मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा दें।

  #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

#बालाघाट आत्मा परियोजना के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया गया प्रेरित, गांवों में हुए पंजीयन बालाघाट जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आत्मा (ATMA) परियोजना के अंतर्गत किसानों का पंजीयन एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वारासिवनी विकासखंड के ग्राम जबरटोला एवं सोनझरा तथा खैरलांजी विकासखंड के ग्राम पांढरवानी में किसानों को प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी देकर इसके लिए पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आत्मा परियोजना एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की अवधारणा, उसके लाभ तथा रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के उपायों की जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उत्पादन लागत में कमी आती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित कृषि उत्पाद प्राप्त होते हैं। वारासिवनी विकासखंड के ग्राम जबरटोला एवं सोनझरा में किसानों का प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन भी किया गया। वहीं खैरलांजी विकासखंड के ग्राम पांढरवानी में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की सलाह दी गई। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार जागरूकता एवं पंजीयन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती अपनाकर लागत कम करें, मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा दें। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

#बालाघाट 
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में रोजगार मेले का आयोजन, 328 युवाओं को मिला जॉब ऑफर

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में 15 जुलाई को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के निर्देशन में आयोजित मेले में 500 से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया, जबकि 450 से अधिक अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती मौसम बिसेन हरिनखेड़े सहित अन्य अतिथियों ने युवाओं को कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। वहीं उद्योग विशेषज्ञों ने वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं, करियर निर्माण तथा रोजगार की संभावनाओं पर उपयोगी जानकारी साझा की।

रोजगार मेले में हुंडई, न्यूबेनो, निको, हायर, स्टार, किमल, फाइट ऑटोमोबाइल सहित 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान 328 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिए गए, जिनमें से 89 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिले के 14 महाविद्यालयों के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारियों (टीपीओ) एवं विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में सहभागिता की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. प्रतिमा बिसेन, डॉ. मीमा श्रीवास्तव, जिला नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार पंचारिया सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#skildevolopment 
#minmpmsme

#बालाघाट प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में रोजगार मेले का आयोजन, 328 युवाओं को मिला जॉब ऑफर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में 15 जुलाई को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के निर्देशन में आयोजित मेले में 500 से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया, जबकि 450 से अधिक अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती मौसम बिसेन हरिनखेड़े सहित अन्य अतिथियों ने युवाओं को कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। वहीं उद्योग विशेषज्ञों ने वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं, करियर निर्माण तथा रोजगार की संभावनाओं पर उपयोगी जानकारी साझा की। रोजगार मेले में हुंडई, न्यूबेनो, निको, हायर, स्टार, किमल, फाइट ऑटोमोबाइल सहित 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान 328 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिए गए, जिनमें से 89 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिले के 14 महाविद्यालयों के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारियों (टीपीओ) एवं विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. प्रतिमा बिसेन, डॉ. मीमा श्रीवास्तव, जिला नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार पंचारिया सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #skildevolopment #minmpmsme

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

#बालाघाट 
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: दूरस्थ गांवों में पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन की दी जानकारी

     पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड बालाघाट के दूरस्थ ग्राम खैरगांव एवं नगरवाड़ा में गृह-भेंट एवं पशुपालक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पशुपालकों से सीधे संवाद कर उन्हें आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

      कार्यक्रम में पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, नस्ल सुधार, संतुलित पशु आहार तथा स्वच्छ पशुपालन की वैज्ञानिक तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बेहतर पोषण और नियमित स्वास्थ्य देखभाल से पशुओं की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है, जिससे पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी।

      इस अवसर पर पशुपालकों को गोरस ऐप के उपयोग और उसके लाभों से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि ऐप के माध्यम से पशुपालक अपने पशुओं के लिए संतुलित आहार की गणना स्वयं कर सकते हैं, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ दुग्ध उत्पादन में भी बढ़ोतरी संभव है।

     पशुपालन विभाग ने बताया कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ते हुए दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है।

     कार्यक्रम में डॉ. पंकज पुशाम (खंड पशु चिकित्सा अधिकारी, बालाघाट), श्री देवेश पटले (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी) तथा श्री अंकित भगत (गौमैत्री) सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

#CMMadhyaPradesh #mp_husbandry 

#JansamparkMP

#बालाघाट दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: दूरस्थ गांवों में पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन की दी जानकारी पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड बालाघाट के दूरस्थ ग्राम खैरगांव एवं नगरवाड़ा में गृह-भेंट एवं पशुपालक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पशुपालकों से सीधे संवाद कर उन्हें आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, नस्ल सुधार, संतुलित पशु आहार तथा स्वच्छ पशुपालन की वैज्ञानिक तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बेहतर पोषण और नियमित स्वास्थ्य देखभाल से पशुओं की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है, जिससे पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर पशुपालकों को गोरस ऐप के उपयोग और उसके लाभों से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि ऐप के माध्यम से पशुपालक अपने पशुओं के लिए संतुलित आहार की गणना स्वयं कर सकते हैं, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ दुग्ध उत्पादन में भी बढ़ोतरी संभव है। पशुपालन विभाग ने बताया कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ते हुए दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में डॉ. पंकज पुशाम (खंड पशु चिकित्सा अधिकारी, बालाघाट), श्री देवेश पटले (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी) तथा श्री अंकित भगत (गौमैत्री) सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #mp_husbandry #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

#बालाघाट
सीएमएचओ ने किरनापुर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की,
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. परेश उपलप की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आयुषी राउत भी उपस्थित रहीं।

बैठक में डॉ. परेश उपलप ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अनमोल पोर्टल, एचएमआईएस (HMIS), दस्तक अभियान, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, सीएम हेल्पलाइन, एनसीडी (गैर संचारी रोग) कार्यक्रम, नशा मुक्त भारत अभियान तथा संस्थागत प्रसव की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं मैदानी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएमएचओ डॉ उपलप ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही वर्षा ऋतु को देखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने, समय पर सर्वे एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं ग्राम आरोग्य केंद्रों में सभी आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

बैठक में जिला कार्यालय बालाघाट से आईडीएसपी मैनेजर अनूप देशमुख सहित ब्लॉक के बीईई, बीपीएम, बीसीएम, सेक्टर सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एवं एएनएम उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
   #CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #healthminmp

#बालाघाट सीएमएचओ ने किरनापुर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. परेश उपलप की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आयुषी राउत भी उपस्थित रहीं। बैठक में डॉ. परेश उपलप ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अनमोल पोर्टल, एचएमआईएस (HMIS), दस्तक अभियान, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, सीएम हेल्पलाइन, एनसीडी (गैर संचारी रोग) कार्यक्रम, नशा मुक्त भारत अभियान तथा संस्थागत प्रसव की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं मैदानी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ उपलप ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही वर्षा ऋतु को देखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने, समय पर सर्वे एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं ग्राम आरोग्य केंद्रों में सभी आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। बैठक में जिला कार्यालय बालाघाट से आईडीएसपी मैनेजर अनूप देशमुख सहित ब्लॉक के बीईई, बीपीएम, बीसीएम, सेक्टर सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एवं एएनएम उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026