कैसरगंज: गजाधरपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पिता-पुत्र को रौंदा, बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल
थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत गजाधरपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिसमें बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान विशाल यादव के रूप में हुई है। मृतक के भाई शोभित यादव ने बताया कि मृतक उनके चचेरे भाई हैं, जबकि घायल उनके चाचा हैं। दोनों