ब्यावर जिले के अमरपुरा-सबलपुरा के जंगलों में लगी भीषण आग, कई गांवों तक पहुंचीं आग की लपटें!
ब्यावर जिले के अमरपुरा-सबलपुरा क्षेत्र के जंगलों में 28 नवंबर 2026 को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग ने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, इस आग से आसपास के लालपुरा, सबलपुरा, झाइली और शेरगढ़ गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं। आग की लपटों को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
Ajmer, Ajmer | Nov 29, 2026