अल्बर्ट एक्का (जारी): जरडा गांव में जशपुर राजघराने के उत्तराधिकारी यश प्रताप सिंह जूदेव का भव्य स्वागत, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
जारी प्रखंड के जरडा गांव में जशपुर राजघराने के उत्तराधिकारी व युवा नेता यश प्रताप सिंह जूदेव के दौरे को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। रविवार को उनके गांव पहुंचते ही हिंदू समुदाय के लोगों ने फूल-मालाओं, पारंपरिक रीति-रिवाज और स्वागत गीतों के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने प्रिय युवा नेता की एक झलक पाने के लिए पहुंचे।