धनौरा: गजरौला के एक गांव में शादी समारोह में युवती के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, पीड़िता ने वायरल किया वीडियो
शादी समारोह में गई युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी गई। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीती तीन फरवरी की शाम गांव में ही एक शादी समारोह में गई थी। आरोप है कि वहां खाना खाते वक्त गांव निवासी एक युवक युवती से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध जताने पर आरोपी ने युवती के साथ गाली-गलौज की। मौजूद लोगों ने किसी तरह आरोपियों को भगाया। युवती ने घर आकर जानकारी अपने परिजनों को दी।