धनौरा: गजरौला नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन, तालाबंदी और धरना प्रदर्शन किया शुरू
गजरौला नगर पालिका परिषद में कार्यरत 18 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने पांच माह से वेतन न मिलने के कारण पालिका दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि पांच माह से वेतन न मिलने के कारण उनके समक्ष परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा है। कई बार समस्या क निदान के लिये मांग की गई है मगर समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।