धनौरा: किशोरी के अपहरण मामले में बजरंग दल ने नजरौला थाने के सामने लगाया था जाम, बजरंग दल के पदाधिकारियों पर दर्ज किया गया केस
गजरौला में एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गजरौला कोतवाली पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक और जिला महामंत्री सहित 12 नामजद तथा 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।