धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती प्रेमी के साथ फरार, पुलिस ने मोहम्मदाबाद के पास किया बरामद
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती प्रेमी संग फरार पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गांव मोहम्मदाबाद के पास से किया बरामद, इसके बाद युवती का मेडिकल भी कराया गया है। मंगलवार को लगभग 1 बजे ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नितेंद्र कुमार वशिष्ठ में अपनी टीम के साथ मिलकर गांव मोहम्मदाबाद के पास से प्रेमी संग फरार चल रही युवती को बरामद कर लिया।