धनौरा: मंडी धनौरा में ट्रेन से कटकर कलेक्शन एजेंट ने दी जान, वीडियो बनाकर किया वायरल
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में गांव चुचैला कलां के पास मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ऋतिक निवासी गांव शरीफपुर जिला संभल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। साथ ही अपना एक वीडियो बनाकर अपने साथियों को भी भेजा। जिसमें उसने कंपनी के कुछ अधिकारियों पर प्रताड़ित करने ओर परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है।