डुमरा: जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
जिलाधिकारी रिची पांडेय ने अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की शिकायतें सीधे सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व मामलों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजनाओं, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क एवं राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएँ सामने आई।