बीसलपुर: ढाबा पर जन्मदिन मनाने गए दलित युवक के साथ हुई मारपीट दो नामजद सहित छह अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
बीसलपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी पीड़ित दलित युवक विकास कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी करने ढाबे पर गया था। वही खाना खाने के दौरान सैफ से बातचीत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। जिसके बाद रम्पुरा चौराहे पर वह जब घर जा रहा था।तभी सैफ ,कन्हैया व 6 अज्ञात लोगों ने हमला कर घायल कर दिया।