बीसलपुर: आईटीसी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर पिता व पुत्र ने युवक से ठगे ₹14 लाख, बीसलपुर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बीसलपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि 6 माह पूर्व मोहल्ले के रजत कुमार व उनके पुत्र संतोष ने आईटीसी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनवाने के लिए उससे 14 लाख रुपए की धनराशि ले ली। उन्होंने आरोप लगाया कि ना तो डिस्ट्रीब्यूटर बनवाया और ना ही धनराशि वापस लौटाई।