बीसलपुर: पुरैना गांव के ग्रामीण का पंप सेट इंजन खेत से हुआ चोरी पुलिस ने दो लोगों पर किया मुकदमा दर्ज
बरखेड़ा थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में क्षेत्र के ग्राम पुरैना निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसका खेत पर पंप सेट इंजन लगा हुआ था। जो किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। जिसकी ग्रामीण ने तलाश की तो उसे पता चला कि टिहुलिया गांव के धर्मवीर व बाबा सहाय पंप सेट इंजन को चुरा ले गए। जब वह उन लोगों से जानकारी करने गया तो वह लोग नहीं मिले।