बीसलपुर: चीनी मिल चौकी के समीप हुई दो बाइकों की भिड़ंत, 3 लोग हुए घायल
देर रात्रि चीनी मिल चौकी के समीप हुई दो बाइकों की भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का CHC में प्राथमिक उपचार हुआ, जहाँ से एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान निगोली थाना क्षेत्र के ग्राम भडेरी निवासी राजाराम, मनमोहन व भोगापुर निवासी राजाराम पुत्र भगवान दास के रूप में हुई है।