पाली: थाना पाली पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में कस्बा पाली के एक आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में की कार्रवाई
Pali, Lalitpur | May 21, 2026 थाना पाली पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर कस्बा निवासी एक आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गुरुवार दोपहर की समय गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाने के बाद पुलिस द्वारा उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।