चित्तौड़गढ़: विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम शहीद नटवर सिंह शक्तावत स्कूल में हुआ आयोजित
विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दिनांक 16 फरवरी, शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम जिला स्तर पर शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया गया । इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के साथ ,बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।