चित्तौड़गढ़: SP ने भैसरोडगढ़ थाने के ASI जाट को किया सस्पेंड, फरियादी ने रिश्वत लेने का मोबाइल में कैद किया था दृश्य
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने रिश्वत के मामले में भैसरोडगढ़ थाने के ASI प्रेमाराम जाट को सस्पेंड कर दिया है। ACB ने जाट के खिलाफ ₹40,000 की रिश्वत लेने का प्रकरण दर्ज किया था। रोचक बात यह रही कि फरियादी ने बारगेनिंग से लेकर रिश्वत लेने तक के पूरे घटनाक्रम को खुद ही अपने मोबाइल में शूट किया और ACB के समक्ष पेश कर दिया।