चित्तौड़गढ़: DM ने मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि में होने वाले PM मोदी के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर आलोक रंजन ने जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुबह 9 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा काउंटर लगाए गए हैं, जहां पात्र लोग योजनाओं के लिए पंजीयन करा सकेंगे।