चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ से होकर गुजरने वाली मंदसौर उदयपुर सिटी मंदसौर स्पेशल ट्रेन 16 फरवरी से 2 मार्च तक मावली तक ही चलेगी
चित्तौड़गढ़ जंक्शन से होकर गुजरने वाली मंदसौर उदयपुर सिटी मंदसौर स्पेशल ट्रेन 16 फरवरी से 2 मार्च तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी l इस अवधि में यह ट्रेन मंदसौर से मावली जंक्शन के बीच ही चलेगी l मावली उदयपुर के बीच रद्द रहेगीl रेलवे सूत्रों के अनुसार मावली और उदयपुर जंक्शन के बीच ट्रैक मशीनों से रेल लाइन की मरम्मत के कारण यह निर्णय किया गया।