झांसी: झाँसी शहर मे पटेल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का किया आयोजन
Jhansi, Jhansi | Mar 31, 2024 बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति झांसी महानगर समिति व युवा पटेल वाहिनी झांसी महानगर समिति के तत्वाधान में झांसी शहर के एक पैलेस करगुआ जी में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह की फूलों की होली खेली गई एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई महिला उपस्थित रही।