झांसी: निवाड़ी जिले के धरमपुरा निवासी तीन बेटियों के पिता की विषाक्त के सेवन से झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत
Jhansi, Jhansi | Mar 31, 2024 मृतक करीब 26 वर्षीय प्रीतम रायक्वार पुत्र छंदी रायक्वार था। वह मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के धरमपुरा का रहने वाला था। उसकी तीन बेटियां है। जिनकी उम्र करीब 5, 3 साल और 4 माह है। वह गल्ला मंडी में मजदूरी करता था। विगत शाम घर आने पर उसने शराब पी। शराब पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। आशंका है कि उसने विषाक्त खा लिया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी लाया गया।