झांसी: मटर बीनकर घर आ रही सीपरी वाजार काशीराम कालोनी निवासी महिला को बाइक ने मारी टक्कर, झांसी मेडिकल कालेज में मौत
Jhansi, Jhansi | Mar 31, 2024 मृतका करीब 35 वर्षीय रानी पत्नी दारा सिंह थी। वह झांसी में सीपरी बाजार थानान्तर्गत काशीराम कालोनी की रहने वाली थी। उसके पति बैग बनाने का काम करते हैं। विगत दिवस वह खेत से मटर बीनकर घर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए उसे झांसी मेडिकल कालेज लाये जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गयी।