झांसी: झाँसी मे ट्रेन से गिरकर भरतकूप निवासी यूबक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Jhansi, Jhansi | Mar 31, 2024 मृतक करीब 19 वर्षीय मोहित पुत्र प्यारेलाल अनुरागी है। वह कर्बी जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वर्तमान में वह मथुरा में मजदूरी करता था। होली में वह अपने घर नहीं आया था। होली के बाद वह मथुरा से अपने घर के लिए वह सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस से आ रहा था। तभी करारी के समीप वह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने परिजनो को सूचना दी।