लामता में आपदा प्रबंधन विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग, महिला बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सतर्क रहने एवं बचाव के उपायों की जानकारी देना था।