कदवा: पहलागढ़ के सिंगलपुर के पास मसान बाबा मंदिर परिसर को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया
Kadwa, Katihar | Apr 17, 2025 कदवा थाना क्षेत्र के पहलागढ़ के सिंगलपुर के समीप स्थित मसान बाबा मंदिर परिसर को असामाजिक तत्वों ने गुरुवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुचें । वहीं इस घटना को लेकर शेखर कुमार सिंह ने बताया कि जब वह गुरुवार को सुबह दस बजे घूमने के लिए मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि मंदिर का चबूतरा और रेलिंग क्षतिग्रस्त हैं।