कदवा: कदवा में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
Kadwa, Katihar | Apr 13, 2025 कदवा सामुदायिक भवन में रविवार को शाम चार बजे भाजपा के सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज राय के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। इस सम्मेलन में आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया।