सुल्तानपुर: नई बस्ती पारा बाजार पुलिस ने 14 बोटे व 7 कुंतल आम की हरी लकड़ी के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बल्दीराय पुलिस टीम ने नई बस्ती पारा बाजार के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार निवासी ग्राम मुडुई थाना बन्धुआकला और अंजनी कुमार सिंह निवासी ग्राम सेमरौना थाना धनपतगंज के रूप में हुई है। दोनों ट्रैक्टर पर हरे आम की लकड़ी के 14 बोटे व ईधन योग्य करीब 7 कुंतल लकड़ी लेकर बेचने जा रहे थे।