सुल्तानपुर: कुड़वार क्षेत्र के फिरोजपुर में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या,फिर खुद लगाई फांसी,प्रधान ने दी प्रतिक्रिया
कुडवार थानाक्षेत्र के फिरोजपुर गांव के प्रधान मोहम्मद ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह हुई।जब बच्चे सो कर उठे और ऊपर गए तब इसकी जानकारी हुई।मृतक आफाक बकरियों की खरीद-फरोख्त का काम करता था।मृतक अपने पीछे तीन लड़के और दो लड़कियों को छोड़ गया है।जिसमें अभी एक बच्ची की शादी हो गई है।लगभग 25-30साल पूर्व शादी हुई थी।आफाक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।