सुल्तानपुर: अमहट में स्थित स्ट्रांग रूम का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण,संबंधित अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर कोतवाली नगर के अमहट में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा अमहट स्थित अकारीपुर में EVM व VVPAT स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।इस मौके पर उपस्थित अधिकारीयों व कर्मचारीयों को डीएम कृतिका ज्योत्स्ना व एसपी सोमेन वर्मा द्वारा जरूरी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।