सुल्तानपुर: अग्निशमन विभाग ने शहर के सिविल लाइन स्थित वी-मार्ट कर्मियों को अग्निकांड से बचाव के लिए दिया प्रशिक्षण
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने सिविल लाइन में स्थित वी-मार्ट में अग्निकांड से बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में वी-मार्ट के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया।वहीं FSSO गिरवर प्रसाद ने अग्निशमन उपकरणों के रखरखाव एवं जरूरत पड़ने पर उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।