सुल्तानपुर: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक सचिंदर मोहन शर्मा ने किया सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन का का निरीक्षण, दी प्रतिक्रिया
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक सचिंदर मोहन शर्मा शुक्रवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे थे। डीआरएम ने यहां सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन, कार्यालय एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किये जा रहे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की है।