इटाढ़ी: देश के 70 प्रतिशत संसाधनों पर केवल 5 प्रतिशत लोगों का अधिकार होना चिंता का विषय - बक्सर सांसद
Itarhi, Buxar | Jun 30, 2026 इटाढ़ी स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षक शिव प्रकाश राय के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बक्सर सांसद सुधाकर सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत से हुई। प्रधानाध्यापिका सरिता पांडे ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।