पौड़ी: महरगांव में आपदा के बाद राहत कार्य तेज, पेयजल सप्लाई बहाल
Pauri, Garhwal | Aug 20, 2026 जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर महरगांव में आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बुनियादी सुविधाओं की बहाली तेजी से हो रही है। पेयजल पाइपलाइन ठीक कर पानी सप्लाई शुरू की गई है, साथ ही जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर संपर्क मार्ग भी सुचारु किए जा रहे हैं।